Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत…. सीपत से नरगोड़ा, पोंडी होते हुए ठरकपुर पहुंच मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है।
सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर सड़क का किनारा भी कट गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को गड्ढों और कीचड़ के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी एवं अन्य राहगीर इसका उपयोग करते हैं। इसके बावजूद सड़क की खराब हालत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों को सुधारने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुचारु हो सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।*

*इसकी जानकारी है, सड़क ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है,फिर भी कई बार विभाग ने इसके लिए कोशिश की है l वर्तमान में विधायक के द्वारा लेटर जाने से प्रक्रिया जल्द हो सकता है,,, आर के केला एसडीओ pdw संभाग एक*

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp