Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ग्राम दर्राभाठा में हुई लाखो की चोरी का पर्दाफाश

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

आरोपियों से चोरी में गये शत प्रतिशत माल को किया गया बरामद

आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

सीपत,,,,,सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी सनत कुमार रात्रे पिता स्व हीरालाल रात्रे निवासी दर्राभाठा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.08.2026 को सुबह 08.00 बजें प्रार्थी रोज की भांति काम करने के लिए एनटीपीसी सीपत चला गया था। प्रार्थी की पत्नि सविता देवी रात्रे सुबह करीबन 08.30 बजे घर के दरवाजा में बाहर से ताला बंद कर निदाई करने अपने खेत गयी थी। प्रार्थी की पत्नी करीबन 11.45 बजे दिन में खेत से घर आयी तो देखी की घर के बाहर दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। घर के कमरा अंदर जाकर देखी तो आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था आलमारी के लॉकर में रखे चांदी का पैरी एक जोडी , चांदी का पायल दो जोडी , चांदी का बिछिया तीन नग , चांदी का अंगूठी एक नग , एक नग सोने का मंगलसूत्र , सोने का लॉकेट तीन फर , सोने का फूल्ली एक नग , सोने का टॉप्स एक जोडी , नगदी रकम दस हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.)पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा चोरी एवं संपत्ति सम्बधित अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी व सत प्रतिशत मशरूका बरामद करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी सीपत द्वारा चोरी की घटना को गंभिरता पूर्वक लेकर तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर अज्ञात आरोपी एवं मशरूका बरामदगी हेतु थाना से टीम तैयार कर रवाना किया गया,अज्ञात आरोपी की पता साजी के दौरान बीट आरक्षकों को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संदेही दिनेश सोनवानी को घटना समय में प्रार्थी के घर के आस पास देखा गया है, जिस पर संदेही आरोपी दिनेश सोनवानी का पूर्व आपराधिक पृष्ठ भूमि की छानबिन किया गया, आरोपी संदेही पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में चालान होना पाया जाने से संदेही दिनेश सोनवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो चोरी करने से इंकार किया, जो हिकतअमली एवं कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि प्रार्थी का मकान, उसके घर के आस पास है, तथा घटना दिनांक को जैसे प्रार्थी व उसकी पत्नी काम में निकले आरोपी प्रार्थी के मकान में लगे दरवाजा के ताला ताला तोडकर घर की आलमारी में रखे सोने चांदी के कीमती आभूषण एवं नगदी रकम को चुरा लिया था तथा चोरी के आभूषणों को पकडे जाने के डर से अपने सहयोग सनिता कौसले के पास छुपा दिया था जो आरोपी व महिला कि निशादेही पर चोरी गये शत प्रतिशत सोने चांदी के आभूषणों को बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp