
छत्तीसगढ़ राज्य के मशहूर दरगाह बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ, खम्हरियां में परचम कुशाई कर शान ए शौकत के साथ जुलूस निकाला गया
सीपत,,,, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार को अकीदत, एहतराम और शानो-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया आज सुबह गाइडलाइन के मुताबिक क्षेत्रीय यंग मुस्लिम कमेटी के द्वारा गतौरा से जुलूस निकला जो पंधी होते हुए लगरा उर्तुम झलमला रास्ते से थाना, तहसील मार्गं होते हुए सीपत नवाडिह चौंक पहुंचे जहां पर शमीम कुरैशी सहित मुस्लिम समाज ने फटाका फूल मालाओं के साथ इंस्तकबाल किया गया साथ ही फल मीठा बिस्कुट आदि शिरनी प्रसाद के तौर पर वितरण किया वहीं जुलूस गुड़ी मार्गं होते हुए नरगोडा से पोड़ी बस्ती घुम कर जुलूस अपने आखिरी पड़ाव मचखडा पहुंचे जहां दरगाह पर सलातों सलाम पेश कर देश प्रदेश में अमन-चैन भाईचारा कायम रहे दुआं मांगी गई साथ ही इस ईद मिलादुन्नबी जुलूस कार्यक्रम में सीपत पुलिस की व्यवस्था तारीफें काबिल रही इस व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय यंग मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा को बधाई शुभकामनाएं दीं वहीं
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पूरा वातावरण नात-ओ-दुरूद तथा सरकार की आमद मरहबा की सदाओं से गूंज उठा।जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अकीदतमंदों के हाथों में धार्मिक झंडे और बैनर दिखाई दिए। जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर अमल करने तथा समाज में अमन, शांति, प्रेम और भाईचारा कायम रखने का दिया संदेश।जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया तथा लोगों के लिए पानी और शरबत पुलाव की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में शामिल धर्मगुरुओं ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। वहीं आज सुबह से ही क्षेत्र में मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर तैयारियां शुरू कर मस्जिदों में परचम कुशाई कर इस्लामिक झंडा फहराया गया साथ ही जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों में भी अकीदत के साथ जुलूस निकाले जाने और अमन-भाईचारे का संदेश दी इस अवसर पर मोहम्मद उस्मान गनी, मोहम्मद नज़ीर हुसैन,गुलाम मुस्तफा, शेख़ हिमायतुल्ला, सलीम खान, मोहम्मद मुनिर मोहम्मद असलम, लुतरा से एजाज खान, निसार खान,सद्दाम हुसैन, खम्हरियां से मोहम्मद नज़र, सदाब ख़ान, इंजमाम ख़ान,शहनवाज, आमील खान,हनीफ मोहम्मद,अब्दुल गफ्फार,फिरोज खान, अब्दुल रहमान, राजू खान, इब्राहिम(शेरा) ख़ान, शेख़ अशरफ, मोहम्मद इकबाल आरिफ खान सहित मुस्लिम समुदाय मौजूद रहे

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश">







