Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर (बिलासपुर):—तखतपुर ब्लॉक में पिछले 15 दिनों से वायरल फीवर ने पांव पसार लिया है। आलम यह है कि क्षेत्र के हर दूसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति तेज बुखार, सर्दी-खांसी और बदन दर्द से पीड़ित है। मौसम में बदलाव के बाद फैले इस बुखार ने सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को अपनी चपेट में लिया है।

स्थानीय लोगों की मानें तो सरकारी अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग रही है, लेकिन डॉक्टरों की कमी और दवाइयों के अभाव में लोगों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है। जिसका सीधा फायदा निजी क्लीनिक और अस्पताल उठा रहे हैं।

निजी अस्पतालों में लूट

तखतपुर के निजी अस्पतालों में वायरल फीवर के नाम पर मनमानी फीस वसूली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि 100-200 रुपये की जांच के लिए 500 से 800 रुपये तक लिए जा रहे हैं और बुखार की सामान्य दवा के साथ हजारों रुपये की एंटीबायोटिक और जांचें लिख दी जा रही हैं। मजबूरी में लोग लुटने को मजबूर हैं।

गांव-गांव में सक्रिय झोला छाप

सबसे चिंताजनक स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है। सकरी, घुटकू, जुनापारा, नगोई, जूनापारा समेत दर्जनों गांवों में झोला छाप डॉक्टरों की बाढ़ आ गई है। बिना किसी डिग्री के ये लोग बाइक पर बैग टांगकर घर-घर जाकर एक ही सीरिंज से कई लोगों को इंजेक्शन लगा रहे हैं। गलत दवाइयों के कारण कई मरीजों की हालत और बिगड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें झोला छाप डॉक्टरों के भरोसे रहना पड़ता है।

स्वास्थ्य विभाग मौन

इतने बड़े पैमाने पर वायरल फीवर फैलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में न तो कोई विशेष शिविर लगाया गया है और न ही झोला छाप डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं और अवैध रूप से इलाज कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।

<span style=तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज">
आज फोकस में

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान
आज फोकस में

चोरी का माल पकड़वाने में मददगार बने साईं ज्वेलर्स संचालक संतोष सोनी चिट्टू का पुलिस ने किया सम्मान

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन
आज फोकस में

एनएच-एसएच से घुमंतू पशुओं को हटाकर गौधामों में किया जाएगा सुरक्षित व्यवस्थापन

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
आज फोकस में

सीपत से नरगोड़ा-पोंडी-ठरकपुर पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp