Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट ,, अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने आज 29 जून 2026 को शाम 4:43 बजे जिला स्तरीय नाउकास्ट चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन घंटे तक प्रदेश के कई जिलों में तेज़ आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।
वहीं धमतरी, बलौद, गरियाबंद, महासमुंद सहित कई अन्य जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा, हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े न होने की अपील की है। किसानों, राहगीरों और वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर ही रहें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट पर लगातार नज़र बनाए रखें।
फिलहाल यह चेतावनी शाम 7:43 बजे तक प्रभावी रहेगी। ऐसे में सभी नागरिक सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कोयला हेराफेरी मामले में मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोयला हेराफेरी मामले में मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

<span style=छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट ,, अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी">
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट ,, अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

बिलासपुर: घर में घुसकर तलवार से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी निरुद्ध
आज फोकस में

बिलासपुर: घर में घुसकर तलवार से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी निरुद्ध

भैसाझार में शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

भैसाझार में शोकाकुल परिवार से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन

सीपत मण्डल में आयोजित हुआ मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण
आज फोकस में

सीपत मण्डल में आयोजित हुआ मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp