
सफ़र-ए-हज से लौटे ज़ायरीन का फूल-मालाओं से स्वागत, मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए की गई दुआ
रायपुर:— मुक़द्दस हरमैन शरीफ़ैन (मक्का मुकर्रमा व मदीना मुनव्वरा) की ज़ियारत कर फ़र्ज़-ए-हज अदा करके वतन लौटे हुज्जाजे किराम का रायपुर माना एयरपोर्ट पर प्रतिष्ठित समाजसेवी अलीम अंसारी एवं उनके साथियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से भव्य इस्तक़बाल किया गया।
इस अवसर पर सभी हुज्जाजे किराम को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके हज के मक़बूल होने की दुआ की गई। इस दौरान हज्जन अफसाना सैफी (रूबी) साहिबा का विशेष रूप से तहे-दिल से स्वागत एवं इस्तक़बाल किया गया।
साथ ही हाजी अफ़ज़ल सैफी, हज्जन सोफिया बेग़म सहित अन्य हुज्जाजे किराम का भी सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें हज की मुबारकबाद पेश की गई।
इस्तक़बाल के उपरांत हुज्जाजे किराम ने तमाम आलम-ए-इस्लाम, सभी हमसाया क़ौम की सलामती, आपसी भाईचारे तथा अपने प्यारे मुल्क हिंदुस्तान में अमन-ओ-सुकून, तरक़्क़ी और खुशहाली के लिए ख़ुसूसी दुआएँ कीं।

इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से समाजसेवी हसन अली, भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री अब्दुल रज्जाक, फ़रियाज़ आलम, मोहम्मद इमरान, फ़िरोज़ अंसारी, इस्माइल भाईजान, अफरोज़ा (रानू बाजी), आसिफ भाईजान, आसमा बाजी, अनीश सैफी, सोनम पारेकर, आलिशा, समाजसेवी दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार, अहबाब एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
हुज्जाजे किराम के सम्मान में आयोजित यह आत्मीय इस्तक़बाल कार्यक्रम भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द का खूबसूरत संदेश देने वाला रहा।








