Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में किया विद्युत कार्यालय का घेराव

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

निजीकरण का दंश झेल रही है प्रदेश की जनता,भाजपा की सरकार को जनता की समस्यायों से कोई सरोकार नहीं,,, दिलीप लहरिया

सीपत :– मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, खाद-बीज, शिक्षा, स्वास्थ्य और बढ़ती महंगाई जैसी जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने सीपत में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में नवाडीह चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया और सात सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार गरिमा सिंह ठाकुर एवं विद्युत विभाग के एई कौशल जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। धरना को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एनटीपीसी सीपत में बिजली उत्पादन होने के बावजूद क्षेत्र के लोग रोजाना पांच से छह घंटे की बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं।

किसानों की सिंचाई, विद्यार्थियों की पढ़ाई और आम लोगों का दैनिक जीवन बिजली संकट से प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले उद्योगपतियों को बिजली उपलब्ध करा रही है, जबकि गांवों में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के नाम पर जनता को राहत देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर बिजली बिल बढ़ाकर लोगों की जेब पर बोझ डाला जा रहा है।

कई गांवों में जर्जर और झूलते बिजली तार हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों और ग्रामीणों के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने सीपत से कुली सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टेंडर और राशि स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि जब तक क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर बिजली संकट और पूर्व की 400 यूनिट तक बिजली राहत जैसी योजनाओं की जानकारी देगी तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और आम नागरिक सभी परेशान हैं।

खाद-बीज की समस्या से किसान जूझ रहे हैं और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रही है, जबकि सरकार केवल दावे कर रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज और बिजली नहीं मिलना सरकार की विफलता है।

कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर लगातार जनआंदोलन करती रहेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज खरे ने कहा कि प्रदेश का किसान, व्यापारी, युवा, माता-बहन और आम नागरिक सभी वर्तमान व्यवस्था से परेशान हैं। सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद जायसवाल ने कहा कि किसानों की उम्मीदों और मेहनत के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।

बिजली, सड़क और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस उनके संघर्ष की आवाज बनेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि किसानों को खाद-बीज के लिए दर-दर भटकना पड़7 रहा है। सरकार जनसमस्याओं के समाधान में पूरी तरह नाकाम रही है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी और तब तक संघर्ष जारी रहेगा, जब तक लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता। धरना प्रदर्शन के बाद विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवाडीह चौक से बिजली विभाग कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का घेराव किया।

इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विभाग में स्टाफ की कमी दूर करने, जर्जर बिजली तारों को बदलने, नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, दुबे सिंह कश्यप, मनोज खरे, वीरेंद्र शर्मा, प्रमोद जायसवाल, चित्रकांत श्रीवास, अहमद मोमिन, भागीरथी पोर्ते, देव सिंह पोर्ते, बूटन पाटनवार, ईश्वर पाटनवार, अशोक सूर्यवंशी, राजू सूर्यवंशी, अशोक राजवाल,भोज यादव, दुर्गा तिवारी, उमेश चंद्राकर, विजय गुप्ता, राजेश्वर साहू,अरविंद लहरिया,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बावरे, वीरेंद्र पाटनवार, मुनीर खान, रॉक सरपंच विक्रम सिंह सूर्यवंशी, दर्रा सरपंच एनल घृतलहरे, दिलीप मननेवार,वृंदा सूर्यवंशी, जानू टंडन, दीपक यादव,नारायण,धनीदास महंत,वीरेंद्र लैहर्षण, राकेश लैहर्षण, सीपत यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे, गौतम खरे, उमेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह
आज फोकस में

42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जटगा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत
आज फोकस में

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जटगा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

<span style=सीपत क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में किया विद्युत कार्यालय का घेराव">
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में किया विद्युत कार्यालय का घेराव

2 जुलाई को होगा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ, बिलासपुर जिले की 486 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
आज फोकस में

2 जुलाई को होगा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ, बिलासपुर जिले की 486 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

हरियाली ही भविष्य की गारंटी: पर्यावरण बचाने के लिए आगे आया गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन, एसडीएम ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन”
आज फोकस में

हरियाली ही भविष्य की गारंटी: पर्यावरण बचाने के लिए आगे आया गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन, एसडीएम ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp