Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता युवती की बची जान

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,:—जिला पुलिस की डॉयल-112 सेवा ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सर्पदंश की शिकार एक युवती को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 3:45 बजे डॉयल-112 गौरेला फालकन-1 को ग्राम धनौली से एक युवती के सर्पदंश का सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम में तैनात आरक्षक वीरेंद्र गर्ग एवं चालक लुपेंद्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां अनीता खुसरो 18 वर्ष, निवासी तेंदुआपारा कोटा जिला बिलासपुर जो अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमान के रूप में आई हुई थीं, रात्रि में जमीन पर सोने के दौरान जहरीले सर्प के काटने से गंभीर रूप से प्रभावित मिलीं। डॉयल-112 टीम ने बिना समय गंवाए युवती को परिजनों के साथ तत्काल जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार प्रारंभ किया। समय पर उपचार मिलने से युवती की स्थिति अब सामान्य है तथा वह खतरे से बाहर बताई गई है।
जिला पुलिस ने वर्षा ऋतु में सर्पदंश की घटनाओं की आशंका को देखते हुए नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से जमीन पर सोने के बजाय चारपाई या बिस्तर का उपयोग करने, मच्छरदानी लगाने तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाकर तत्काल डॉयल-112 अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने का आग्रह किया गया है। समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से सर्पदंश पीड़ितों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है।

दो मासूम भाई-बहन की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
आज फोकस में

दो मासूम भाई-बहन की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
आज फोकस में

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश
आज फोकस में

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

अम्बिकापुर : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
आज फोकस में

अम्बिकापुर : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत

<span style=गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता युवती की बची जान">
आज फोकस में

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता युवती की बची जान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp