Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पौधा तुम्हार द्वार’ से हरियाली की दस्तक, बहेरामुड़ा और लुफा के घर-घर पहुंचे पौधे

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

एक पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन, सांस और भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है।”

वन विभाग की अनूठी पहल; ग्रामीणों से कहा— पौधा लगाएं ही नहीं, उसे परिवार के सदस्य की तरह सहेजें

बेलगहना:—बदलते पर्यावरण और बढ़ते तापमान के बीच प्रकृति को बचाने की मुहिम अब गांव-गांव तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा संचालित ‘पौधा तुम्हार द्वार’ योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेरामुड़ा एवं लुफा में घर-घर जाकर पौधों का वितरण किया गया।

अभियान में स्थायी वन समिति की अध्यक्ष उर्मिला प्रधान, उपवन मंडलाधिकारी, वन परीक्षेत्र अधिकारी बेलगहना तथा वन विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को पौधे सौंपते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में स्वच्छ हवा, शीतल छांव, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का आधार बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे स्वीकार किए और उन्हें सुरक्षित रखने का भरोसा जताया। कई लोगों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ‘पौधा तुम्हार द्वार’ योजना का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी से जोड़ना है।

जब हर घर के आंगन में एक पौधा पनपेगा, तभी हर गांव हराभरा होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।

“एक पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन, सांस और भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है।”

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp