
नवा रायपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
काम कराया, भुगतान नहीं मिला’—अर्धनग्न होकर सड़क पर उतरे PHE ठेकेदार, उग्र आंदोलन की चेतावनी
सैकड़ों करोड़ का भुगतान लंबित, ठेकेदारों का अनोखा विरोध; शर्ट उतारकर सरकार को जगाने की कोशिश
भुगतान के इंतजार में टूटे ठेकेदार, नवा रायपुर में अर्धनग्न प्रदर्शन; बोले- अब आर-पार की लड़ाई
जल जीवन मिशन के भुगतान पर बवाल, ठेकेदारों का प्रदर्शन; बोले- जल्द पैसा नहीं मिला तो होगा विधानसभा घेराव
डेढ़ साल से भुगतान नहीं, शर्ट उतारकर सड़क पर उतरे PHE ठेकेदार
नवा रायपुर में अर्धनग्न प्रदर्शन, बोले—सैकड़ों करोड़ का बकाया जारी नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
बिलासपुर/नवा रायपुर :—लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में जल जीवन मिशन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के सैकड़ों करोड़ रुपये के लंबित भुगतान को लेकर शुक्रवार को राजधानी नवा रायपुर में ठेकेदारों का आक्रोश फूट पड़ा।
प्रदेशभर से पहुंचे ठेकेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के नेतृत्व में शर्ट उतारकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तत्काल भुगतान की मांग उठाई।

ठेकेदारों का कहना है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के बावजूद पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से भुगतान अटका हुआ है। इससे ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बैंक ऋण की किश्तें, मजदूरों का वेतन, मशीनों का खर्च, डीजल और निर्माण सामग्री के सप्लायरों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है। कई निर्माण एजेंसियां बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहा कि ठेकेदारों ने अपनी पूंजी और बैंक से ऋण लेकर विकास कार्य पूरे किए, लेकिन विभागीय प्रक्रियाओं, तकनीकी आपत्तियों और नए नियमों के नाम पर भुगतान रोक दिया गया। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे ठेकेदारों का आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान नहीं मिलने का असर केवल ठेकेदारों तक सीमित नहीं है, बल्कि हजारों इंजीनियरों, कर्मचारियों, मशीन ऑपरेटरों और श्रमिकों की आजीविका भी संकट में पड़ गई है। समय पर भुगतान नहीं होने से प्रदेश की विकास परियोजनाओं की गति भी प्रभावित हो रही है।
ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर सभी लंबित भुगतान तत्काल जारी करने और भविष्य में समयबद्ध भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी दिनों में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, विधानसभा घेराव और अनिश्चितकालीन आंदोलन जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट">







