Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरव पथ रोड की दुर्दशा पर भाजपा पार्षद दल उग्र, नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा – “समय पर काम होता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता”

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गौरव पथ रोड की जर्जर स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा पार्षद दल ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने और तब तक अस्थायी मरम्मत की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर यदि रोड बन जाता तो बरसात का यह दिन नहीं देखना पड़ता। आज इसी रास्ते पर स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर घायल हो रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं है। इसी रास्ते पर तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, कन्या शाला, नवजागृति स्कूल, टिकरीपारा स्कूल, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, जनपद पंचायत और तखतपुर विधानसभा के दर्जनों गांवों के हजारों नागरिक प्रतिदिन आते-जाते हैं। शासकीय कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा के काम के लिए यह एकमात्र प्रमुख मार्ग है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग की अनदेखी समझ से परे है।

भाजपा पार्षद दल ने बताया कि शासन स्तर पर इस सड़क के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया कई माह पूर्व पूर्ण की जा चुकी है, लेकिन दुर्भाग्यवश आज तक मौके पर कोई कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। जिसके कारण वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कीचड़, पानी और धूल के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो गई है। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी इस मार्ग से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद दल की प्रमुख मांगें

गौरव पथ रोड का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए
निर्माण शुरू होने तक सड़क के गड्ढों को मुरम/मिट्टी से भरकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाए

नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि _”जल्द ही यदि रोड का निर्माण और मरम्मत काम नहीं किया गया तो भाजपा पार्षद दल जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”_

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

लव कुमार पांडे, ज्ञान सिंह ठाकुर, अंकित अग्रवाल, सुरेश देवांगन, सुनील आहूजा, कैलाश देवांगन, इस्लाम अंसारी सहित भाजपा पार्षद दल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर जल्द से जल्द रोड निर्माण की मांग की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ को लेकर कल देश व्यापी विरोध प्रदर्शन
आज फोकस में

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ को लेकर कल देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन
आज फोकस में

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में अगले 18 से 24 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 18 से 24 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सेजेश सकरी में संपन्न

बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp