Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जय स्तंभ नाका चौक पर होगा ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन,

विधायक अटल श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री होंगे शामिल

कोटा:— परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा गुरुवार 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे जय स्तंभ नाका चौक पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव तथा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-युवा शामिल होंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने बताया कि हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और व्यवस्थागत विफलताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। इसे लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखी जाएंगी— केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, परीक्षा अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं की जवाबदेही तय करना तथा नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक मामलों को वापस लेना।
अरुण त्रिवेदी ने ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और छात्र-युवा साथियों से समय पर पहुंचकर लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

“जब सवाल लाखों छात्रों के भविष्य का हो, तब लोकतंत्र में आवाज उठाना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोटा अरुण त्रिवेदी ने कहा
यह आंदोलन किसी दल का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई है।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ को लेकर कल देश व्यापी विरोध प्रदर्शन
आज फोकस में

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ को लेकर कल देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

<span style=छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन">
आज फोकस में

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में अगले 18 से 24 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 18 से 24 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सेजेश सकरी में संपन्न

बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp