
राहगीरों को धमकाने वाला आदतन बदमाश चढ़ा रतनपुर पुलिस के हत्थे, बटनदार चाकू जब्त
रतनपुरर…. रतनपुर पुलिस ने कलमीटार रोड पर बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि कलमीटार रोड पर एक युवक बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
कलमीटार रोड स्थित शराब भट्ठी के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ बंधन गोस्वामी (22 वर्ष), निवासी करैहापारा, रतनपुर को चाकू के साथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, पवन ठाकुर तथा देवानंद चन्द्राकर की विशेष भूमिका रही।







