
*सीपत,,,,भारत सरकार एवं बल मुख्यालय के दिशानिर्देशों पर केंदीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी सीपत मे जिला चिकित्सालय बिलासपुर के तत्वाधान मे इकाई मे तैनात जवानों और जवानों के परिवार के लिए बारिश के मौसम मे संक्रामक बीमारी मलेरिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम और बचाव हेतु जिला मलेरिया अधिकारी डॉ बी. के. वैष्णो बिलासपुर एवं जिला मलेरिया रोकथाम सलाहकार डॉ कृष्णा कुमारी द्वारा एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया
जिस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर बी. के. वैष्णो ने कार्यक्रम के शुरूवात मे बताया कि बारिश के मौसम मे इन बीमारियों का प्रकोप ज़्यादा बढ़ जाता है जिसके रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी और जानकारी के साथ जागरूक होना अतिआवश्यक है कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे उप कमांडेंट श्री मोहन लाल ने पुष्पगुच्छ दे कर अधिकारियों का स्वागत किया
मलेरिया डेंगू जागरूकता सभा कार्यक्रम की मुख्य सलाहाकार डाक्टर कृष्णा कुमारी ने जवानों को बहुत ही सरल भाषा से इन समान्य दिखने वाली बीमारियों के खतरों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ मे मलेरिया बहुत ही गंभीर बीमारी है जिससे बचाव के लिए सावधानी और जागरूकता बहुत जरूरी है.
अर्धसैनिक बलों के जवानों को देश के अलग अलग स्थानों पर विषम परिस्थितियों मे कर्तव्य निर्वहन करना पड़ता है इसलिये बहुत जरूरी है कि हर जवान इन गंभीर संक्रमण फैलाने वाली बीमारियों के लक्षण की पहचान और बचाव के तरीकों से प्रशिक्षित हो.
उन्होंने बताया कि 600 से भी ज़्यादा प्रकार के मच्छर पाए जाते हैं एडीज मच्छर जिनसे मलेरिया टाइफाइड हाथिपाव जैसे कई जानलेवा बीमारियाँ पनप कर संक्रमण फैलती है जो बाद मे १गंभीर रूप ले लेती है हमेशा अपने घरों के आसपास की सफाई किसी स्थान पर पानी इकठ्ठा नहीं होने दे जैसे पुराने टायर ग़मला कूलर जहां कहीं भी पानी इकठ्ठा हो उसे खाली करे
धुआं एवं मच्छर रोधी दवाइयों का छिड़काव कराये. सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करे फूल आस्तीन के कपड़े पहनने ड्यूटी के दौरान मच्छर रोधी लोशन लगा कर रखे डाक्टर कृष्णा कुमारी ने बताया कि इस प्रकार की बीमारी होने के सामान्य लक्षण तेज ठंड लगना और कंपकंपी के साथ बुखार आना सिरदर्द और चक्कर आना उल्टी और जी मिचलाना मांसपेशियों और जोड़ों में दर्दअतिरिक्त पसीना आना (बुखार उतरने के बाद)अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना गंभीर लक्षण सांस लेने में बहुत कठिनाई होना त्वचा या आँखों का पीला पड़ना (पीलिया)बेहोशी या मानसिक भ्रम की स्थिति दौरे पड़ना कार्यक्रम के अंत मे इकाई प्रमुख उप कमांडेंट कपिल सुधाकर कामडी ने बताया कि जवानों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए समय समय पर इकाई मे स्वस्थ जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है
ताकि जवान और उनके परिवारों को संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु सजग बनाये रखा जाए कार्यक्रम के अंत मे इकाई की महिला welfare समिति संरक्षिका की महिला सदस्यों के साथ निरीक्षक काजल द्विवेदी एवं निरीक्षक ए.के भाष्कर ने डाक्टर कृष्णा कुमारी को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया
और इकाई प्रमुख द्वारा जिला चिकित्सालय के जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर वी के वैष्णो टीम अधिकारियों को *मोमेंटो दे कर सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया**









