Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

VSK ऐप की तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक होगा समाधान : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण प्रदेश के किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षकों और शिक्षक संगठनों की शिकायतों को गंभीरता से लिया है और संबंधित अधिकारियों व तकनीकी टीम को सभी त्रुटियों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि लक्ष्य रखा गया है कि 15 अगस्त तक VSK ऐप की सभी तकनीकी खामियों को दूर कर इसे पूरी तरह सुचारु बनाया जाए, ताकि शिक्षक बिना किसी परेशानी के अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर सकें।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 1 लाख 75 हजार शिक्षकों में से करीब डेढ़ लाख शिक्षक, यानी लगभग 85 प्रतिशत शिक्षक प्रतिदिन VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नई तकनीक को अपनाकर शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यदि किसी शिक्षक को तकनीकी कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी आती है, तो उसके हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और किसी भी शिक्षक को तकनीकी खामी का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे पूर्व की तरह VSK ऐप का उपयोग जारी रखें और किसी भी तकनीकी समस्या या सुझाव की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं। सरकार सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार कर ऐप को और अधिक सरल, उपयोगी तथा प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार करेगी।

24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, 2000 से अधिक पौधों का हुआ रोपण
आज फोकस में

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, 2000 से अधिक पौधों का हुआ रोपण

मोपका का आदर्श गौठान में गायों की मौतो को  लेकर गौ सेवा अध्यक्ष दुबे ने उठाए गंभीर सवाल,जताई नाराजगी
आज फोकस में

मोपका का आदर्श गौठान में गायों की मौतो को लेकर गौ सेवा अध्यक्ष दुबे ने उठाए गंभीर सवाल,जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

धर्म नगरी रतनपुर में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की उठी मांग
आज फोकस में

धर्म नगरी रतनपुर में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की उठी मांग

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
आज फोकस में

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp