Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोयले की गुणवत्ता में हेराफेरी के मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— हिर्री थाना पुलिस ने कोयले की गुणवत्ता में हेराफेरी के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा में एसईसीएल रामपुर खदान से उच्च गुणवत्ता का कोयला दो ट्रेलरों के माध्यम से भेजा गया था। कोयला कंपनी पहुंचने के बाद केमिस्ट द्वारा प्रयोगशाला में जांच की गई, जिसमें भेजे गए कोयले की गुणवत्ता निर्धारित मानक से काफी कम पाई गई। जांच में कोयले की जीसीवी 4203 और 4220 सामने आई, जबकि उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की जीसीवी 5500 से 5800 बताई गई थी।

मामले में रिपोर्ट के आधार पर हिर्री थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत धारा 316(3), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई।

लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 के चालक बृजेश जायसवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी देऊघर, थाना जियावन, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश, हाल निवास श्री साईं सा मिल, बिल्हा मोड़ हिर्री, को 16 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दिल्ली में संसदीय जिम्मेदारी, बिलासपुर में सामाजिक सरोकार – चिंतामणि महाराज की सक्रियता फिर आई सामने
आज फोकस में

दिल्ली में संसदीय जिम्मेदारी, बिलासपुर में सामाजिक सरोकार – चिंतामणि महाराज की सक्रियता फिर आई सामने

बिलासपुर समेत चार जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
आज फोकस में

बिलासपुर समेत चार जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

विरानी पब्लिक स्कूल में तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने किया ध्वजारोहण
आज फोकस में

विरानी पब्लिक स्कूल में तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर पुलिस को दो राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर पुलिस को दो राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश मार्च, मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
आज फोकस में

वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश मार्च, मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

साइबर अपराध के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा “साइबर जागृति अभियान”
आज फोकस में

साइबर अपराध के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा “साइबर जागृति अभियान”

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp