
सीपत,,,, देश की आजादी की 80वा वर्षगांठ के शुभ अवसर स्वतंत्रता दिवस पर सीपत नगर सहित क्षेत्र के आस पास बड़े ही आन बान शान के साथ ध्वजारोहण कर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई
सीपत क्षेत्र के शासकीय एवं अशासकीय स्थानों में ध्वजारोहण किया l सीपत के विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सीपत मुख्य अतिथि तहसीलदार गरिमा ठाकुर ध्वजारोहण किया l
सर्वप्रथम अतिथि एवं अति विशिष्ठ अतिथि नायब तहसीलदार पूनम कन्नौजे,अध्यक्ष इंटक यूनियन एनटीपीसी सीपत सलीम विरानी,स्कूल की प्राचार्या तारा गिरी ने मां सरस्वती एवं
महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण किया गया l
बच्चों ने देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी l शिक्षा सत्र 26-27 के स्कूल के हेड ब्वाय हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वाय हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, हाऊस कैप्टन को अतिथियों के द्वारा शैसे पहनाकर उन्हें अपनी पद गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने देश की आजादी के बारे में बच्चों को बताया, और उन्हे अपने लक्ष्यों को पूरा करने कड़ी लगन मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की l
अन्य अतिथियों के द्वारा भी देश में सबकी सुख, शांति, समृद्धि,खुशहाली का संदेश देते हुए सबकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी l
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री रितु डोंगरे एवं काउंसिल मेम्बर का संचालन अनिशा सिंह आभार प्रदर्शन प्रदीप पाण्डेय ने किया l

विरानी पब्लिक स्कूल में तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने किया ध्वजारोहण">








