
धरमजयगढ़:— ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को धरमजयगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश कुमार जांगड़े एवं तहसीलदार हितेश साहू ने की। इसमें मुस्लिम समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण शामिल हुए।
बैठक में मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे से देर रात तक धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। वहीं बुधवार दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक नगर में धार्मिक जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा।
बैठक के दौरान सभी समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार जांगड़े एवं तहसीलदार हितेश साहू ने भी सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की।
बैठक में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।।

ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संकल्प">







