Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का ईनाम

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ईनाम की घोषणा की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस के मुताबिक थाना तोरवा में दर्ज अपराध के आरोपी अर्जुन यादव, पिता बहोरिक यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास महमंद, थाना तोरवा और गोविंदा पासी, पिता जय सिंह पासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास लालखदान, तोरवा फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। वहीं पुरस्कार वितरण को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
पुलिस से संपर्क के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नंबर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर 9479193002, पुलिस कंट्रोल रूम 07752-228504, मोबाइल 9479193099 और थाना प्रभारी तोरवा के मोबाइल नंबर 9479193021 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp