
संजीव पैकरा और विशेष कुमार पैकरा ने तोड़ा दम, अमन और रमन सिंह अस्पताल में भर्ती
बारिश के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
रतनपुर… थाना क्षेत्र के ग्राम पुड़ु में रविवार शाम तेज बारिश के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो 18 वर्षीय युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
पुड़ु में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। लगातार हो रही बारिश के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में संजीव पैकरा (18) और विशेष कुमार पैकरा (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अमन और रमन सिंह पैकरा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
आमने-सामने हुई दोनों बाइकों की टक्कर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पुड़ु निवासी संजीव पैकरा, पिता संतोष पैकरा, अपने साथी अमन के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर विशेष कुमार पैकरा और रमन सिंह पैकरा सवार थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजीव पैकरा और विशेष कुमार पैकरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दोनों बाइक सवारों के साथी अमन और रमन सिंह पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस सहायता वाहन मौके पर पहुंचा। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस सहायता वाहन मौके पर पहुंचा। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दो युवकों की मौत से परिवारों में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया।
पुलिस ने की पंचनामा कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।पुलिस के अनुसार, सोमवार को परिजनों की उपस्थिति में शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
बारिश के बीच हादसे से गांव में मातम
रविवार शाम हुई इस दुर्घटना ने पुड़ु गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। एक ओर दो परिवार अपने बच्चों को खोने के गम में हैं, वहीं दो घायल युवकों के इलाज को लेकर परिजन चिंतित हैं। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और बारिश के दौरान सावधानी बरतने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत; 2 गंभीर घायल">






