
बिलासपुर /छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी उप-विभागवार चेतावनी के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई दिनों में भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं 23 और 24 सितंबर को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की गतिविधियों को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग की 21 सितंबर 2026 को जारी चेतावनी के मुताबिक, 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है।
इसके बाद 22 सितंबर को भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी गई है।
23 सितंबर को बहुत तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने जैसी मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
वहीं 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की गतिविधियों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 27 सितंबर को भी भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए लोगों को बारिश और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने तथा बिजली चमकने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
फिलहाल छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। खासकर 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।








