Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिल्हा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 40 पाव देशी शराब जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 नग देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 7.2 लीटर और कीमत करीब 3 हजार 200 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भैसबोड़ रेलवे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति साइकिल रिक्शा में शराब लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर बिल्हा पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी की पहचान नरेश कुमार कोसले, उम्र 45 वर्ष, निवासी भैसबोड़, थाना बिल्हा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कपड़े की थैली से 40 नग देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रोशनी ध्रुव सहित आरक्षक सुमन चंद्रवंशी और अर्जुन जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई
आज फोकस में

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव
आज फोकस में

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की
आज फोकस में

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन
आज फोकस में

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का   मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान
आज फोकस में

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp