Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नहर के अंतिम छोर तक पहुंचा पानी, किसानों को मिली खरीफ सिंचाई की सुविधा

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत जिले में जल संसाधन विभाग द्वारा ‘जल जन सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत किसानों तक सिंचाई जल की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में ‘कमाण्ड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन’ कार्यक्रम के अंतर्गत पैरी परियोजना की राजिम वितरक शाखा नहर प्रणाली से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाकर किसानों को खरीफ फसल की सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत ग्राम परसदा, पोखरा, रावड़, बकली, बासीन, रक्सा एवं खपरीपार सहित अंतिम छोर के ग्रामों के किसानों को खरीफ फसल की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने से इन गांवों के किसानों को फसलों की सिंचाई में सुविधा मिल रही है और जल प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। अंतिम छोर तक सिंचाई जल पहुंचाने की इस प्रक्रिया में जल संसाधन विभाग के मैदानी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों का समन्वय महत्वपूर्ण रहा। अधीक्षण अभियंता एस.के. बर्मन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी आर.पी. साहू, अनुविभागीय अधिकारी एम.के. पण्डोरिया, उप अभियंता दुर्गेश सोनकर, उप अभियंता फलेन्द्र ठाकुर एवं उप अभियंता सुश्री मनीषा साहू सहित मैदानी अमले ने किसानों के सहयोग से नहर प्रणाली के माध्यम से पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित किया।

जल प्रबंधन के साथ किसान सेवा को प्राथमिकता
‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत संचालित यह पहल जल संरक्षण, बेहतर जल प्रबंधन और किसान सेवा के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने से खरीफ फसलों की सिंचाई में किसानों को सुविधा मिल रही है। विभाग द्वारा उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करते हुए सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का काम किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों की सहभागिता और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों से नहर प्रणाली के माध्यम से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का कार्य सुगमता से किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जल संसाधन विभाग द्वारा ‘जल जन सेवा’ की भावना के साथ किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए जल प्रबंधन एवं सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई
आज फोकस में

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव
आज फोकस में

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की
आज फोकस में

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन
आज फोकस में

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का   मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान
आज फोकस में

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp