Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण को जनआंदोलन बनाने की पहल

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

PMMVY के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने पर जोर

नारायणपुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के साथ ही पोषण के प्रति जागरूकता को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जनआंदोलन के रूप में किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिनाग के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देना, आहार में विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आईपीई ग्लोबल सीकेडी के संयुक्त तत्वावधान में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न नवाचारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ‘पोषण मटका’ के माध्यम से समुदाय के सहयोग से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज, दाल, फल और डेयरी उत्पाद जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को एकत्रित कर आहार में विविधता के महत्व को समझाया जा रहा है।

इसी तरह आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘पोषण कॉर्नर’ स्थापित किए गए हैं, जहां कम लागत में तैयार होने वाले पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी और संतुलित आहार से संबंधित जानकारी हितग्राहियों को दी जा रही है। इन प्रयासों के माध्यम से परिवारों को स्थानीय और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

‘पति नंबर 1’ पहल के माध्यम से गर्भावस्था एवं स्तनपान के दौरान पत्नी के स्वास्थ्य, पोषण, आहार विविधता और देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पतियों को सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु पोषण में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के संबंध में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, पंजीयन प्रक्रिया और योजना के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र महिलाओं का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित ये गतिविधियां सेवा संकल्प अभियान की जनभागीदारी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हुए जिले में पोषण जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रही हैं।

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई
आज फोकस में

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव
आज फोकस में

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की
आज फोकस में

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन
आज फोकस में

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का   मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान
आज फोकस में

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp