
समाज के लिए गौरव का क्षण ,सेन समाज ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
नारायणपुर:- दिनांक 19 सितंबर 2026 को न्यू प्रेस क्लब, नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सेन समाज की प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक को NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर केदार कश्यप, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर ओंकार कौशिक को सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय कार्यों के लिए मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया ओंकार कौशिक वर्तमान में सैलून संघ नारायणपुर के अध्यक्ष भी हैं।
नारायणपुर जिले में एक ही परिवार की पिता-पुत्री, ओंकार कौशिक एवं कु. शोभा कौशिक , का अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होना संपूर्ण सेन समाज के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।
कु. शोभा कौशिक की NEET में सफलता उनकी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा का परिचायक है। वहीं ओंकार कौशिक का सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।
सेन समाज ने ओंकार कौशिक एवं कु. शोभा कौशिक की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि एवं निरंतर प्रगति करते हुए अपने परिवार, समाज एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर किया ।

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान">





