Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के माध्यम से छूटे हुए पात्र परिवारों के सर्वे का कार्य जिले में किया गया है। सर्वे के बाद प्रगणक एवं चेकर द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात भारत सरकार द्वारा जारी सूची को ग्राम सभाओं में वाचन, सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। ग्राम सभाओं से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर जिले के पांचों जनपद पंचायतों में कुल 2,607 परिवार अपात्र पाए गए हैं।

इनमें छुरा जनपद पंचायत के 547, देवभोग के 304, फिंगेश्वर के 579, गरियाबंद के 768 तथा मैनपुर के 409 परिवार शामिल हैं। ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर संबंधित जनपद पंचायतों द्वारा अपात्र पाए गए परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन किया गया है। आवास पोर्टल से इन परिवारों के नाम विलोपित किए जाने से पहले संबंधित परिवारों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। जिले के सभी जनपद पंचायतों से प्राप्त अपात्र परिवारों की सूची को 15 दिनों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट के साथ-साथ संबंधित कार्यालयों के सूचना पटल तथा संबंधित जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर किया जा सकता है। प्रकाशित सूची में शामिल जिन हितग्राहियों अथवा परिवारों को अपने नाम के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी है, वे 8 अक्टूबर 2026 तक शाम 5:30 बजे तक संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित परिवारों से अपील की गई है कि वे प्रकाशित सूची का समय रहते अवलोकन करें और यदि उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति है तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें।

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई
आज फोकस में

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव
आज फोकस में

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की
आज फोकस में

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की

<span style=आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन">
आज फोकस में

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का   मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान
आज फोकस में

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp