
*गरियाबंद*:- जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 सितंबर 2026 को आबकारी वृत्त गरियाबंद की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 33.7 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की बाजार कीमत 6,740 रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान दिनेश सोरी पिता रमेसर, उम्र 27 वर्ष, निवासी बाघनी पानी (दलदली), थाना पीपरछेड़ी, जिला गरियाबंद के कब्जे से महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी तरह दूसरे मामले में भारत बंदे पिता गंगाराम बंदे, उम्र 37 वर्ष, निवासी खट्टी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की गई। उसके विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
आबकारी विभाग ने बताया कि दोनों मामलों में कुल 33.7 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 6,740 रुपये है। दोनों प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के साथ आबकारी स्टाफ रवि कुमार, चन्देलाल गायकवाड़, युवराज ध्रुव, सूरज कश्यप, मनीष कश्यप, संजय नेताम, प्रीति सिंह एवं कल्पना ध्रुव शामिल रहे।






