Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश है सेवा संकल्प अभियान : विधायक रोहित साहु

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद:-* स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फिंगेश्वर में एकसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मकता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज के ये युवा ही कल के विकसित भारत और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के बच्चों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया नन्हें कलाकारों ने रंगों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सेवा भाव जैसे विषयों को कैनवास पर बेहद खूबसूरती से उकेरा। बच्चों की कल्पनाशीलता और कला ने सभी का मन मोह लिया। भाषण प्रतियोगिता में वक्ता के रूप में उतरे छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सरोकारों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सेवा के महत्व जैसे विषयों पर ओजस्वी और प्रभावशाली विचार रखे। बच्चों का आत्मविश्वास और संवाद शैली अत्यंत मनमोहक थी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों की पीठ थपथपाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, नंदनी ओंकार साहू जिला पंचायत सदस्य, चंद्रशेखर साहू महामंत्री जिला भाजपा,अध्यक्ष शाला प्रबंधन मनीष हरित,मंडल अध्यक्ष मंजू हरित, मंडल महामंत्री भुवन साहू,प्रेम टोडर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कोमल ढ़ीढ़ी, मिंजून साहू, दशरथ सिन्हा,अध्यक्ष फनीकेश्वर नाथ महाविद्यालय राजू साहू,अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तम राजवंशी,संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, वीणा निषाद,भुनेश्वरी साहू,खिलेशवरी साहू, मेवा राम,उमराव, यशवंत, दाऊ लाल, अरुण सिन्हा, नीलम साहू बीईओ हेमंत साहू, बीआरसीसी सुभाष शर्मा, एबीईओ अनिल ध्रुव, देवेंद्र सिंह, प्राचार्य सोहन सेन,नरेश साहू, रामनारायण मिश्रा, अलोक शर्मा,वर्षा नेताम मिनाक्षी शर्मा शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, कार्यकर्ताओं का सम्मान
आज फोकस में

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, कार्यकर्ताओं का सम्मान

बिजली बकायादारों के खिलाफ विशेष अभियान, 31 उपभोक्ताओं से 3.31 लाख की वसूली
आज फोकस में

बिजली बकायादारों के खिलाफ विशेष अभियान, 31 उपभोक्ताओं से 3.31 लाख की वसूली

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के अथक प्रयासों से धनगवां, ओखर, गिधपुरी, बहतरा, भटचौरा, चिल्हाटी मार्ग निर्माण के लिए 55 करोड़ 43 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
आज फोकस में

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के अथक प्रयासों से धनगवां, ओखर, गिधपुरी, बहतरा, भटचौरा, चिल्हाटी मार्ग निर्माण के लिए 55 करोड़ 43 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

एक क्लिक, एक कॉल और खाली हो सकता है बैंक खाता—कोण्डागांव प्रेस क्लब में पुलिस ने पत्रकारों को किया साइबर अलर्ट
आज फोकस में

एक क्लिक, एक कॉल और खाली हो सकता है बैंक खाता—कोण्डागांव प्रेस क्लब में पुलिस ने पत्रकारों को किया साइबर अलर्ट

रंगों और शब्दों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’ कोटा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना
आज फोकस में

रंगों और शब्दों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’ कोटा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना

राज कुमार भारद्वाज मौत मामला: हत्या का आरोप, FIR की मांग को लेकर कल बड़ी संख्या में सतनामी समाज पहुंचेगा राजिम थाना
आज फोकस में

राज कुमार भारद्वाज मौत मामला: हत्या का आरोप, FIR की मांग को लेकर कल बड़ी संख्या में सतनामी समाज पहुंचेगा राजिम थाना

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp