
*गरियाबंद*:- राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में 27 सितंबर को राज कुमार भारद्वाज का शव घर की खिड़की में फांसी के फंदे पर मिला था। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के पांच लोगों ने राज कुमार के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
घटना के बाद से ही परिजन मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परिवार और समाज में नाराजगी है।
इसी मामले को लेकर बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग कल राजिम थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन सौंपेंगे और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
समाज की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो राजिम थाना का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस जांच में मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

राज कुमार भारद्वाज मौत मामला: हत्या का आरोप, FIR की मांग को लेकर कल बड़ी संख्या में सतनामी समाज पहुंचेगा राजिम थाना">






