Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, कार्यकर्ताओं का सम्मान

पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट
पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट

सेमरा, पसान :—आंगनबाड़ी केंद्र सेमरा, सेक्टर कर्री, परियोजना पसान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों श्रीमती प्रेमवती मरकाम, श्रीमती दुर्गावती, श्रीमती पार्वती एवं  मोतीदास महंत द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करते हुए पात्र हितग्राहियों को आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।
आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत सुपोषण चौपाल का आयोजन भी किया गया। इस दौरान छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं बालिका समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ की ओर से प्रशंसा पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेक्टर कर्री की पर्यवेक्षक कौशिल्या मेश्राम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बेलवती, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती ललिता, श्रीमती मानकुंवर एवं श्रीमती कमला सहित पांचों आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिकाएं, मितानिनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर “स्वस्थ शिशु-खुशहाल परिवार, स्वस्थ एवं सुपोषित समाज” की दिशा में एक कदम बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

<span style=आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, कार्यकर्ताओं का सम्मान">
आज फोकस में

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, कार्यकर्ताओं का सम्मान

बिजली बकायादारों के खिलाफ विशेष अभियान, 31 उपभोक्ताओं से 3.31 लाख की वसूली
आज फोकस में

बिजली बकायादारों के खिलाफ विशेष अभियान, 31 उपभोक्ताओं से 3.31 लाख की वसूली

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के अथक प्रयासों से धनगवां, ओखर, गिधपुरी, बहतरा, भटचौरा, चिल्हाटी मार्ग निर्माण के लिए 55 करोड़ 43 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
आज फोकस में

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के अथक प्रयासों से धनगवां, ओखर, गिधपुरी, बहतरा, भटचौरा, चिल्हाटी मार्ग निर्माण के लिए 55 करोड़ 43 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

एक क्लिक, एक कॉल और खाली हो सकता है बैंक खाता—कोण्डागांव प्रेस क्लब में पुलिस ने पत्रकारों को किया साइबर अलर्ट
आज फोकस में

एक क्लिक, एक कॉल और खाली हो सकता है बैंक खाता—कोण्डागांव प्रेस क्लब में पुलिस ने पत्रकारों को किया साइबर अलर्ट

रंगों और शब्दों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’ कोटा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना
आज फोकस में

रंगों और शब्दों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’ कोटा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना

राज कुमार भारद्वाज मौत मामला: हत्या का आरोप, FIR की मांग को लेकर कल बड़ी संख्या में सतनामी समाज पहुंचेगा राजिम थाना
आज फोकस में

राज कुमार भारद्वाज मौत मामला: हत्या का आरोप, FIR की मांग को लेकर कल बड़ी संख्या में सतनामी समाज पहुंचेगा राजिम थाना

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp