Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रथम इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में नारायणपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:— वीर सावरकर इंडोर स्टेडियम में 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रथम इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में लगभग 200 स्केटिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नारायणपुर से कुल 23 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

नारायणपुर के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनका नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत रही।

कोच आर. बलराम पुरी ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बच्चों ने प्रतिदिन लगभग तीन घंटे नियमित अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान कई बच्चों को चोटें भी लगीं, लेकिन बच्चों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और लगातार मेहनत करते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

कोच आर. बलराम पुरी ने कहा कि नारायणपुर में अभी तक स्केटिंग के लिए उचित रिंग एवं आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद यहां के बच्चे अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर लगातार पदक जीतकर नारायणपुर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

नारायणपुर के पदक विजेता खिलाड़ी

*स्वर्ण पदक विजेता:*

• भव्या उसेंडी
• चित्रांश
• युवांश साहू
• ⁠जिंदगी देवांगन
• ⁠नियति बम्भोले
• ⁠दानिश मेमन
• ⁠दिव्यांशी नेताम
• ⁠अन्मय यादव
• ⁠अंजली

*रजत पदक विजेता:*

• अद्विक राठौर
• काव्यांश नेताम
• अनुराग नांदरे
• मनदीप सिंग
• देवांशी नागवंशी
• आर आर्यव

*कांस्य पदक विजेता:*

• तनिष्क उसेंडी
• मानस्वी जैन
• शौर्य साहु
• आरोन टोप्पो
• इबादत ताज
• आदित्य साहु
• ⁠अन्य खिलाडी के रूप में
• ⁠उम्मे कुलसुम
• ⁠आरु कुमावत

खिलाड़ियों एवं उनके माता-पिता ने कहा कि नारायणपुर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। यदि प्रशासन द्वारा स्केटिंग रिंग सहित अन्य खेलों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल मैदान और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो यहां के बच्चे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेकर नारायणपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकते हैं।

खिलाड़ियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की की नारायणपुर में सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल सके।

इस शानदार उपलब्धि पर आदेश्वर स्कूल, सेजेस, केंद्रीय विद्यालय एवं विश्वदीप्ति स्कूल के प्राचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा शहरवासियों ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नारायणपुर के ये प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।

जिला कोण्डागांव सायबर जागृति अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर , यूजेआई ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई
आज फोकस में

जिला कोण्डागांव सायबर जागृति अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर , यूजेआई ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई

आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ अभियोग पत्र पेश
आज फोकस में

आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ अभियोग पत्र पेश

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
आज फोकस में

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित

स्मार्ट मीटर पर ‘महतारी वंदन वसूली’ स्टीकर लगाने वालों पर FIR की मांग, भाजपा पार्षद दल ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

स्मार्ट मीटर पर ‘महतारी वंदन वसूली’ स्टीकर लगाने वालों पर FIR की मांग, भाजपा पार्षद दल ने खोला मोर्चा

कोण्डागांव जिला के समस्त ब्लॉको में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा मनाया गया, ब्लॉक स्तरीय नवा खाई सगा जोहार भेट कार्यक्रम
आज फोकस में

कोण्डागांव जिला के समस्त ब्लॉको में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा मनाया गया, ब्लॉक स्तरीय नवा खाई सगा जोहार भेट कार्यक्रम

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, जरूरी दस्तावेजों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
आज फोकस में

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, जरूरी दस्तावेजों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp