Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोण्डागांव जिला के समस्त ब्लॉको में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा मनाया गया, ब्लॉक स्तरीय नवा खाई सगा जोहार भेट कार्यक्रम

कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट
कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट

कोण्डागांव :-* प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 04 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को कोण्डागांव जिले के समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय नवाखाई सगा जोहार भेट कार्यक्रम अंदकुरी गांड़ा समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कोण्डागांव, मर्दापाल ब्लॉक के ग्राम मुनगापदर, धनोरा, केशकाल ब्लॉक के ग्राम हाटचपई में, माकड़ी ब्लॉक के ग्राम रांधना में, फरसगांव ब्लॉक ग्राम आलोर झाटीबन में, विश्रामपुरी ब्लॉक के ग्राम लिहागांव में सर्व प्रथम गांड़ा समाज का सदियों पुरानी परंपराओं को मुख्य देव बुढ़ादेव, देवी माता मावली, जिम्मेदारी, डूमा, डायना का अगवानी कर सेवा पूजा उपरांत समाज के नाईक, पाइप, सगा, सियान तथा समाज के विशेष अतिथियों, पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति में विधिवत सेवा पूजा उपरांत आपस में बड़े आत्मीयता के साथ एक दूसरे से गले मिलते हुए कुड़ाई पान में नया चावल की चिवड़ा जो समाज के ही बेटी बहनों के द्वारा बनाकर एक दूसरे के मस्तक पर टिका करते हुए हर्ष उल्लास के साथ मोहरी में वादन करते हुये नवा खाई जोहार भेट कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

वहीं धनोरा हाटचपई कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र केशकाल विधायक निलकंठ टेकाम के द्वारा धनोरा ब्लॉक स्तरीय भवन स्वीकृति दिया गया तथा भूतपूर्व विधायक सेवक राम के द्वारा पूर्व में स्वीकृति विश्रामपुरी के लिहागांव भवन का समाज के पदाधिकारियों के साथ लोकार्पण किया गया। वही विधायक के द्वारा कहा गया कि गांड़ा बाजा के बिना कोई भी देवी नहीं खेलते। आज अन्य समाज के लोग भी बाजा बजाते है, परंतु बिना गांड़ा बाजा के ग्राम के देवी का कार्य संभव नहीं होता। विधायक के द्वारा गांड़ा बाजा को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय अंदकुरी गांड़ा बाजा प्रतियोगी आयोजन करने का आश्वासन दिया गया।

इस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक के समस्त ब्लॉक पदाधिकारी एवं मण्डल के समस्त पदाधिकारी वरिष्ठ, युवा, महिला, कर्मचारी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और उनके कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे है।

*विरेन्द्र बघेल*
*जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ*
*एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छ.ग.*
*अंदकुरी गांड़ा समाज*
*जिला कोण्डागांव*

जिला कोण्डागांव सायबर जागृति अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर , यूजेआई ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई
आज फोकस में

जिला कोण्डागांव सायबर जागृति अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर , यूजेआई ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई

आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ अभियोग पत्र पेश
आज फोकस में

आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ अभियोग पत्र पेश

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
आज फोकस में

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित

स्मार्ट मीटर पर ‘महतारी वंदन वसूली’ स्टीकर लगाने वालों पर FIR की मांग, भाजपा पार्षद दल ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

स्मार्ट मीटर पर ‘महतारी वंदन वसूली’ स्टीकर लगाने वालों पर FIR की मांग, भाजपा पार्षद दल ने खोला मोर्चा

<span style=कोण्डागांव जिला के समस्त ब्लॉको में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा मनाया गया, ब्लॉक स्तरीय नवा खाई सगा जोहार भेट कार्यक्रम">
आज फोकस में

कोण्डागांव जिला के समस्त ब्लॉको में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा मनाया गया, ब्लॉक स्तरीय नवा खाई सगा जोहार भेट कार्यक्रम

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, जरूरी दस्तावेजों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
आज फोकस में

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, जरूरी दस्तावेजों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp