
आज के इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित कार्यक्रम पोषण माह अभियान के तहत ग्राम पंचायत सैला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आमंत्रित जनप्रतिनिधि मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं पंचायत के ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती मीरादेवी,श्रीमती राधायादव वर्तमान सरपंच-लक्ष्मी बाई ओट्टी पूर्व सरपंच- राजूलाल ओट्टी,उपसरपंच- इतवारसिंह मार्को,पंचायत सचिव मोहनसिंह के द्वारा सबसे पहले सरस्वती माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प माला अर्पण कर किया गया।।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा विस्तार से समझाया गया आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को रोज मिलने वाली सेवाओं के बारे में जैसे गर्म भोजन नास्ता अनौपचारिक शिक्षा,टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य के प्रति जागरुक करना आहार विहार के बारे में जानकारी दिया गया।।
विभाग द्वारा अन्य सेवाएं मातृ वंदना योजना,महतारी वंदन योजना,मुख्यमन्त्री कन्या विवाह योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,सुपोषण चौपाल में गोद भरायी व अन्नप्राशन आदि के बारे में समझाया गया व सभी को कार्यक्रम में आगे आकर शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।।
कार्यक्रम में 7 माह के गर्भवती माताओं का गोद भरायी ,6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया साथ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ सहायिकाओं व मितानिनों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रशंसा पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।।
कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती कौशिल्या मेश्राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुसुमसाहू,श्रीमती सुखमतसाहू,श्रीमती सुमनखलखो,श्रीमती समिलाओट्टी नोनीबाबू केन्द्र की मनीषा आर्मों व पांचो केन्द्रों के सहायिकाएं एवं मितानिनों एवं ग्रामीणों की अच्छी सहभागिता रही।।
कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन एवं ग्राम के समस्त महिला एवं पुरुषों ने
*स्वस्थ शिशु-खुशहाल परिवार,स्वास्थ्य एवं सुपोषित समाज की ओर एक कदम आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का समापन किया गया।।*









