Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

गिरजाबंद मंदिर रोड पर चाकू दिखाकर लोगों को दे रहा था धमकी, पुलिस ने धारदार चाकू किया जब्त

 

शराब के नशे में शांति भंग करने वाले एक अन्य युवक पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने रतनपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गिरजाबंद मंदिर रोड पर धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। वहीं, शराब के नशे में शांति भंग करने वाले एक अन्य युवक के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिली कि गिरजाबंद मंदिर रोड पर एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।

 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहे रवि उर्फ विक्की विश्वकर्मा (37 वर्ष), निवासी रेस्ट हाउस के पास रतनपुर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर अपराध क्रमांक 799/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसी दिन रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने सिलदहा चौक में शराब के नशे में शांति भंग कर रहे अभिषेक डगर्जी (19 वर्ष), निवासी सिलदहा को भी पकड़ा। उसके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तहसील न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल आर., आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर एवं राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम नागरिकों को भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

<span style=रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई">
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

दीपावली पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील
आज फोकस में

दीपावली पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp