Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर /मस्तूरी :/–ग्रामीण सड़कों और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत द्वारा की जा रही भूख हड़ताल बुधवार को अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। अधिकारियों ने मंच पर उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान पूरा पंडाल तालियों और भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारों से गूंज उठा।
भूख हड़ताल स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे। अधिकारियों ने दामोदर कांत की मांगों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर दामोदर कांत ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों और मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए थी। ग्रामीण सड़कों की बदहाली और विकास कार्यों को गति दिलाना आंदोलन का मुख्य उद्देश्य रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन के आश्वासन के बावजूद यदि निर्धारित समय-सीमा में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो वे दोबारा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। अंत में उन्होंने आंदोलन में सहयोग देने वाले ग्रामीणों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

<span style=अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन">
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

दीपावली पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील
आज फोकस में

दीपावली पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर होंगे जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम
आज फोकस में

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर होंगे जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम

वृक्षारोपण अभियान – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल
आज फोकस में

वृक्षारोपण अभियान – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल

अवैध रेत का खेल या फोनपे से वसूली का नेटवर्क? बाबू भाई, यहां तो मामला कुछ और ही है!
आज फोकस में

अवैध रेत का खेल या फोनपे से वसूली का नेटवर्क? बाबू भाई, यहां तो मामला कुछ और ही है!

ट्रक पलटने से लकड़ी तस्करी का मामला आया सामने, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
आज फोकस में

ट्रक पलटने से लकड़ी तस्करी का मामला आया सामने, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp