
हरित पर्यावरण, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
सीपत,,, एनटीपीसी सीपत में आज ECR बिल्डिंग के सामने सड़क के किनारे वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अभियान में NTPC एवं BHEL के अधिकारियों के साथ-साथ समस्त कॉन्ट्रैक्टर एवं एजेंसियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना, वायु प्रदूषण को कम करना तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण का निर्माण करना है। वृक्षारोपण पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*हरित पर्यावरण, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी*

वृक्षारोपण अभियान – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल">







