Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.240 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

बिक्री के उद्देश्य से बाइक में ले जा रहे थे शराब, 5,440 रुपये की शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

रतनपुर…कोटा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.240 लीटर देशी प्लेन शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 2 नवंबर 2026 को कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EE 9226 में भारी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रहे हैं।सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गोबरीपाट स्थित महामाया ढाबा के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान संदीप यादव (21 वर्ष), निवासी मरही कापा और पवन कुमार जगत (25 वर्ष), निवासी कुआरीमुंडा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 180 एमएल की 68 शीशी ब्रह्मा सील बंद शोले प्लेन देशी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 12.240 लीटर और कीमत 5,440 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 954/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी प्र. उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू, प्र. उप निरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव एवं आरक्षक धर्मेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा।

<span style=कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.240 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार">
आज फोकस में

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.240 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ सार्थक संवाद विधायक रोहित साहू हुए शामिल
आज फोकस में

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ सार्थक संवाद विधायक रोहित साहू हुए शामिल

सहकारिता में लोकतंत्र और पारदर्शिता पर जोर, धान खरीदी की तैयारियों को लेकर 200 समितियों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
आज फोकस में

सहकारिता में लोकतंत्र और पारदर्शिता पर जोर, धान खरीदी की तैयारियों को लेकर 200 समितियों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

मस्तुरी विकासखंड के ग्राम वेदपरसदा, शिवटिकारी, मड़ई और मचखंडा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आज फोकस में

मस्तुरी विकासखंड के ग्राम वेदपरसदा, शिवटिकारी, मड़ई और मचखंडा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अरे बाबू भाई! क्या लिफाफों के भरोसे चल रहा खनिज विभाग? दिवाली के नाम पर अवैध रेत कारोबारियों की बल्ले-बल्ले
आज फोकस में

अरे बाबू भाई! क्या लिफाफों के भरोसे चल रहा खनिज विभाग? दिवाली के नाम पर अवैध रेत कारोबारियों की बल्ले-बल्ले

युवाओं को वोट का महत्व समझाने स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज
आज फोकस में

युवाओं को वोट का महत्व समझाने स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp