
राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र….झांकी और रंगोली प्रतियोगिता में भी दिखेगी प्रतिभाओं की रचनात्मकता
बिलासपुर:— ग्राम पंचायत परसदा भरनी में काली उत्सव 2026 को लेकर धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल है। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी काली उत्सव में श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन को खास बनाने के लिए समिति द्वारा राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता सहित झांकी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्रीय प्रतिभाओं के साथ दूसरे स्थानों से आने वाले कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता होगा खास आकर्षण
काली उत्सव में जसगीत प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार 11,001 रुपये, द्वितीय 7,001 रुपये, तृतीय 5,001 रुपये, चतुर्थ 3,001 रुपये और पंचम पुरस्कार 1,001 रुपये निर्धारित किया गया है। पंचम पुरस्कार गोपी वस्त्रकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से जसगीत मंडलियों और कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है।
झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये
उत्सव में झांकी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए पांच पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये, द्वितीय 11,001 रुपये, तृतीय 7,001 रुपये, चतुर्थ 5,001 रुपये और पंचम पुरस्कार 3,001 रुपये रखा गया है।
रंगोली प्रतियोगिता में सात पुरस्कार
रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को मंच मिलेगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 5,101 रुपये, द्वितीय 3,101 रुपये, तृतीय 2,101 रुपये, चतुर्थ 1,501 रुपये, पंचम 1,001 रुपये, षष्ठम 701 रुपये और सप्तम पुरस्कार 501 रुपये निर्धारित किया गया है। विभिन्न पुरस्कारों के लिए सहयोगकर्ताओं के नाम भी तय किए गए हैं। विजेताओं को नगद राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
धार्मिक परंपरा के साथ लोक संस्कृति का संगम
काली उत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना भी है। जसगीत के जरिए छत्तीसगढ़ की धार्मिक संगीत परंपरा की झलक मिलेगी, वहीं झांकी और रंगोली प्रतियोगिताएं बच्चों, युवाओं एवं कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देंगी।
आयोजन समिति जुटी व्यवस्था बनाने में
काली उत्सव को सफल और भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजन से जुड़े राकेश वस्त्रकार, अजय साहू, भोला वस्त्रकार, विकास यादव, सुनील यादव (उपसरपंच), भरत लोनिया, संतोष लोनिया, अनिल यादव, राकेश निर्मलकर और कृष्ण कुमार लोहार सहित अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
कुल मिलाकर परसदा भरनी का काली उत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और प्रतिभाओं के सम्मान का साझा मंच बन रहा है। आकर्षक पुरस्कारों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के चलते आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है।

परसदा भरनी में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा काली उत्सव 2026…">








