
*गरियाबंद*:- नवनिर्मित सहकारी साख समिति तर्रा में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने तराजू की पूजा-अर्चना कर किसान के धान की तौल कराई और विधिवत खरीदी की शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा ने किसानों के हित में सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष किसान अपनी पात्रता से कम धान बेचते हैं, तब भी उन्हें पूरी पात्रता के बराबर किसान उन्नति योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, भले ही वे एक एकड़ में 21 क्विंटल से कम धान बेचें। इस निर्णय से उन किसानों को विशेष लाभ मिलेगा, जिनका उत्पादन 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम होता है। उन्होंने किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
शर्मा ने बताया कि तर्रा सहकारी समिति में इस वर्ष 1,254 किसानों की 1,014 हेक्टेयर भूमि का पंजीयन हुआ है। समिति में कुल 52,642 क्विंटल धान खरीदी का अनुमान है। इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसान मांद्री बाई, द्विजबाई, सौम्या शर्मा, राधेश्याम तारक और फेरहा साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ग्वाल राम को संदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण कराया। जनपद सदस्य सीमा शर्मा एवं सरपंच ममता तुकेश साहू ने भी उपस्थित किसानों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में चतुर साहू, भुनेश्वरी साहू, जानकी रात्रे, सुबलाल साहू, डोमार तारक, दशरथ यादव, दिलीप वर्मा, लक्ष्मण साहू, आनंद वर्मा, होरीलाल साहू, बढ़उराम साहू, दिलीप सिन्हा, बैंक शाखा प्रबंधक ध्रुव, कोपरा समिति प्रबंधक रामा साहू, पर्यवेक्षक प्रभाशंकर मिश्रा, तर्रा समिति प्रबंधक धर्मेंद्र चक्रधारी, योगेश्वर साहू, ऑपरेटर हरेंद्र वर्मा एवं ग्रामसभा अध्यक्ष गेंदलाल साहू सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

तर्रा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया तौलकर आगाज">






