
फिंगेश्वर :-छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाभियान 15 नवंबर से विधिवत शुरू हो गया है। पहले ही दिन प्रदेश के सभी जिलों के उपार्जन केंद्रों पर किसानों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत लचकेरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र के शुभारंभ के साथ ही धान खरीदी का भी शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं नवनिर्मित टीना शेड का लोकार्पण भी किया। नवीन धान खरीदी केंद्र के इस सौगात से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। इस दौरान पूजा अर्चना के साथ किसान दिलीप साहू के धान की खरीदी के विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने की। इसके साथ ही जिला पंचायत गरियाबंद की सभापति नंदनी कोमल ढीढ़ी, और भाजपा मंडल फिंगेश्वर की अध्यक्ष मंजूलता हरित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि क्षेत्र के अन्नदाताओं की सेवा करना ही हमारा परम धर्म और प्राथमिकता है।
लवकेरा में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से हमारे किसानों भाइयों को अब धान बेचने के लिए लंबी दूरियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारी सरकार किसानों की समृद्धि और उनकी हर एक समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समय पर भुगतान और बेहतर व्यवस्थाएं देना हमारा संकल्प है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तथा प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी करना अब महोत्सव का रूप ले लिया है। 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी अब किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल की आदान सहायता राशि हमारी सरकार देने जा रही है। इंद्राणी नेहरू साहू अध्यक्ष, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्षीय ने कहा कि आज का दिन लवकेरा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। ग्रामीण अंचल के किसानों की वर्षों पुरानी मांग आज हमारे लोकप्रिय विधायक रोहित साहू के प्रयासों से पूरी हुई है। नवीन टीना शेड के निर्माण से धान भंडारण और रख-रखाव में भी अब कोई असुविधा नहीं होगी। क्षेत्र के विकास में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। जिला पंचायत सभापति नंदनी कोमल ढीढ़ी ने कहा कि धान खरीदी केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी। हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा और उचित मूल्य मिले, इसके लिए सभी प्रशासनिक और स्थानीय व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। सभी किसानों बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सभापति मंजू कमलेश साहू, भाजपा मंडल फिंगेश्वर के महामंत्री प्रेमलाल टोडर व भूबन साहू, ग्राम पंचायत लवकेरा के सरपंच अरुण कुमार ध्रुव, प्रा.कृ.सा.सह.समिति लवकेरा के अधिकृत अध्यक्ष कोमल ढीढ़ी, उपसरपंच उदेराम निषाद, मधुबाला रात्रे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, हरीश साहू अध्यक्ष जिला सरपंच संघ गरियाबंद, रेणुका हीरु डहरे सरपंच जामगांव, आसमा जाकिर खान सरपंच कोसमखुटा,सविता चुम्मन सरपंच भेंडरी, कोमन ध्रुव सरपंच सिर्रीकला, युधिष्ठिर साहू सरपंच रजकट्ठी, हुमान राजकुमार सरपंच बोरीद, तामेश्वर पटेल सरपंच सोनासिली, अमिता मनोज यदु सरपंच सड़करा, दशरथ सिन्हा, गंगाराम साहू, गोपेश साहू,एस डी एम नेहा भेड़िया, तहसीलदार डिम्पल ध्रुव, नोडल अधिकारी जयंती बंसल, व्यस्थापक जीतेन्द्र कुमार साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,पंचगण और भारी संख्या में उत्साही किसान उपस्थित रहे।

साय सरकार में धान खरीदी अब किसी महोत्सव से कम नहीं : रोहित साहू">







