
अन्नदाता की हुंकार, अब नहीं सहेंगे अत्याचार!”
“खेतों में खून-पसीना बहाया है, अपना हक मांगने कलेक्ट्रेट आया है!”
“अन्नदाता की मेहनत का सम्मान करो, धान खरीदी की अव्यवस्थाएं दूर करो!”
रकबे में गड़बड़ी, खरीदी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही से नाराज किसानों ने बुलंद की आवाज, समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग
बिलासपुर:— धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। कहीं किसानों के पंजीकृत रकबे में त्रुटियां सामने आ रही हैं, तो कहीं धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाओं के चलते अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इन समस्याओं से नाराज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार हल्लाबोल किया और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर तैयार की गई फसल को बेचने के समय यदि रकबे की त्रुटियों और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें परेशान होना पड़े, तो यह उनके साथ अन्याय है। किसानों ने मांग की कि रकबा संबंधी त्रुटियों को तत्काल सुधारा जाए, धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं तथा प्रत्येक पात्र किसान की उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाए।
किसानों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अन्नदाता को अपनी ही मेहनत की फसल बेचने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निराकरण करे, ताकि कोई भी किसान धान बेचने के अधिकार से वंचित न रहे।
**किसानों की मांग है कि धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी, सुचारु और किसान हितैषी बने। अन्नदाता का सम्मान केवल नारों से नहीं, बल्कि उसकी मेहनत का पूरा हक दिलाने से होगा।**
किसानों की प्रमुख मांगें
– रकबा संबंधी सभी त्रुटियों का तत्काल निराकरण।
– धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्थाओं को दूर किया जाए।
– पात्र किसानों की पूरी उपज की खरीदी सुनिश्चित हो।
– प्रशासनिक लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाए।
– किसानों को धान बेचने के लिए अनावश्यक परेशान न किया जाए।
🌾 *खेतों में पसीना बहाने वालों को दफ्तरों में मत रुलाओ, किसान की फसल का पूरा हक दिलाओ!*
**अन्नदाता की आवाज बुलंद है, अब व्यवस्था में सुधार की दरकार है!






