
सीपत,,,,यादव समाज का सीपत में होने वाले सम्मान समारोह का कार्यक्रम को लगातार हो रही बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा l उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के साथ समाज के विधायक,अधिकारी कर्मचारियों , समाज के वरिष्ठजनों और प्रतिभावान छात्र छात्राओं का गौरव सम्मान कार्यक्रम होना था l
समाज के इस आयोजन में लगे पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा l आगामी कार्यक्रम होने की तारीख बाद में आयोजकों द्वारा चर्चा कर बताई जाएंगी उक्त जानकारी यादव समाज के अध्यक्ष अभिलेश यादव सीपत बेलतरा ने दी है l इस अवसर पर शिवशंकर यादव पूर्व अध्यक्ष,सुनील यादव प्रदेश महामंत्री यादव समाज,हेमंत यादव, बल्लू यादव, ललित यादव,लव यादव, शरद यादव, भागवत यादव, विनोद यादव, सागर यादव,शुभम यादव, कुलदीप यादव , जितेंद्र यादव, अमन यादव, लतेल यादव,पारस यादव, आदि उपस्थित रहे l

मौसम के चलते शिक्षा मंत्री का सीपत में सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थगित">








