Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रूस में फंसा बिलासपुर का युवक, वीडियो जारी कर भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार.

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:–नौकरी और बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गया बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे अब गंभीर संकट में फंस गया है। युवक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी जान बचाने और सुरक्षित भारत वापसी के लिए केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विनीत को टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से रूस में नौकरी का झांसा दिया गया था। रोजगार की उम्मीद लेकर वह 1 अक्टूबर को बिलासपुर से मॉस्को रवाना हुआ। शुरुआत में परिवार से संपर्क बना रहा, लेकिन 7 अक्टूबर के बाद अचानक उसका संपर्क टूट गया। कई दिनों बाद परिजनों को एक अनजान नंबर से विनीत का वीडियो मिला, जिसमें वह बेहद डरा और परेशान नजर आ रहा है।
परिजनों का आरोप है कि विनीत को रूस में झूठे कानूनी मामले में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही उस पर जबरन युद्ध में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।
अब परिजनों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप कर विनीत को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है। परिवार को उम्मीद है कि सरकार उनकी गुहार सुनेगी और युवक की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

359 साल से नहीं टूटी परंपरा! रतनपुर में कांकड़ा आरती से जागे पंडरीनाथ, भक्ति के रंग में रंगी धर्मनगरी
आज फोकस में

359 साल से नहीं टूटी परंपरा! रतनपुर में कांकड़ा आरती से जागे पंडरीनाथ, भक्ति के रंग में रंगी धर्मनगरी

धान खरीदी से वंचित नहीं होगा कोई पात्र किसान, रिकॉर्ड सुधारने प्रशासन का विशेष अभियान
आज फोकस में

धान खरीदी से वंचित नहीं होगा कोई पात्र किसान, रिकॉर्ड सुधारने प्रशासन का विशेष अभियान

ठंड और मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा पाई कांग्रेसियों का उत्साह,
आज फोकस में

ठंड और मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा पाई कांग्रेसियों का उत्साह,

<span style=रूस में फंसा बिलासपुर का युवक, वीडियो जारी कर भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार.">
आज फोकस में

रूस में फंसा बिलासपुर का युवक, वीडियो जारी कर भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार.

देवउठनी एकादशी पर जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी-शालिग्राम विवाह से शुरू होगा मांगलिक आयोजनों का दौर
आज फोकस में

देवउठनी एकादशी पर जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी-शालिग्राम विवाह से शुरू होगा मांगलिक आयोजनों का दौर

सड़क हादसे में घायल युवक को तत्काल मिलेगी डेढ़ लाख की सहायता, सिविल लाइन पुलिस की बड़ी पहल
आज फोकस में

सड़क हादसे में घायल युवक को तत्काल मिलेगी डेढ़ लाख की सहायता, सिविल लाइन पुलिस की बड़ी पहल

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp