Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद में तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से लौट रहीं तीन छात्राओं को पीछे से मारी टक्कर; एक गंभीर, रायपुर रेफर

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- जिले में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल घर लौट रही तीन कॉलेज छात्राओं को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज में छुट्टी होने के बाद तीनों छात्राएं पैदल अपने घर लौट रही थीं। वे सड़क किनारे चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य दो छात्राओं का उपचार जारी है।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीनों छात्राओं के घायल होने की घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है।

इधर, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी से मोबाइल चोरी, कोटा पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी से मोबाइल चोरी, कोटा पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

महामाया चौक में हुई थी खूनी वारदात, फरार आरोपी की तलाश खत्म
आज फोकस में

महामाया चौक में हुई थी खूनी वारदात, फरार आरोपी की तलाश खत्म

स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाकर चुनाव कराने पर अड़े भाजपाई, सत्ता के दबाव में संविधान और कानून की उड़ रही धज्जियां – नरेन्द्र नाग
आज फोकस में

स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाकर चुनाव कराने पर अड़े भाजपाई, सत्ता के दबाव में संविधान और कानून की उड़ रही धज्जियां – नरेन्द्र नाग

रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित, शोक में डूबा यादव समाज
आज फोकस में

रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित, शोक में डूबा यादव समाज

<span style=गरियाबंद में तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से लौट रहीं तीन छात्राओं को पीछे से मारी टक्कर; एक गंभीर, रायपुर रेफर">
आज फोकस में

गरियाबंद में तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से लौट रहीं तीन छात्राओं को पीछे से मारी टक्कर; एक गंभीर, रायपुर रेफर

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में संविधान दिवस मनाया गया
आज फोकस में

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में संविधान दिवस मनाया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp