Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी से मोबाइल चोरी, कोटा पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई, चोरी का मोबाइल बरामद, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

रतनपुर…कोटा जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने अपराध दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया रेडमी कंपनी का मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जप्त कर लिया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कृष्णा प्रजापति ने 25 नवंबर 2026 को थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में अपनी मां का इलाज कराने के लिए भर्ती था। इसी दौरान जनरल वार्ड में अपना रेडमी कंपनी का मोबाइल छोड़कर पानी लेने गया। वापस लौटने पर मोबाइल गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1034/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोरी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास यादव (34 वर्ष), पिता देवप्रसाद यादव तथा समीर अली (21 वर्ष), पिता सलीम खान, दोनों निवासी चोरभट्टी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से चोरी का रेडमी मोबाइल, कीमत करीब 7 हजार रुपये, बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्रधान उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह तथा आरक्षक सुरेंद्र कौशिक एवं दिलहरण पैकरा की विशेष भूमिका रही।

<span style=जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी से मोबाइल चोरी, कोटा पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार">
आज फोकस में

जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी से मोबाइल चोरी, कोटा पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

महामाया चौक में हुई थी खूनी वारदात, फरार आरोपी की तलाश खत्म
आज फोकस में

महामाया चौक में हुई थी खूनी वारदात, फरार आरोपी की तलाश खत्म

स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाकर चुनाव कराने पर अड़े भाजपाई, सत्ता के दबाव में संविधान और कानून की उड़ रही धज्जियां – नरेन्द्र नाग
आज फोकस में

स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाकर चुनाव कराने पर अड़े भाजपाई, सत्ता के दबाव में संविधान और कानून की उड़ रही धज्जियां – नरेन्द्र नाग

रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित, शोक में डूबा यादव समाज
आज फोकस में

रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित, शोक में डूबा यादव समाज

गरियाबंद में तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से लौट रहीं तीन छात्राओं को पीछे से मारी टक्कर; एक गंभीर, रायपुर रेफर
आज फोकस में

गरियाबंद में तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से लौट रहीं तीन छात्राओं को पीछे से मारी टक्कर; एक गंभीर, रायपुर रेफर

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में संविधान दिवस मनाया गया
आज फोकस में

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में संविधान दिवस मनाया गया

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp