
नगर की गलियों में गूंजे “भारत माता की जय” के नारे, शहीद नूतन सोनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रतनपुर:—– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के आह्वान पर मंगलवार को भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। सुबह से ही नगर की गलियों में देशभक्ति का रंग घुलने लगा था। मां महामाया मंदिर के वीआईपी गेट से यात्रा का आगाज हुआ तो सैकड़ों हाथों में लहराते तिरंगे, माथों पर तिरंगा पट्टी और देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोश से भर दिया।यात्रा महामाया पारा, भीम चौक, बड़ी बाजार और नूतन चौक से गुजरती हुई आगे बढ़ी। नूतन चौक में मौजूद लोगों की आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब शहीद नूतन सोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बच्चों ने हाथ जोड़कर मौन धारण किया, बुजुर्गों ने तिरंगा माथे से लगाकर आशीर्वाद दिया।रास्ते भर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “शहीदों अमर रहो” के नारों से रतनपुर की हवा गूंजती रही। जिन गलियों से यात्रा गुजरी, वहां घरों की छतों पर खड़े लोग तिरंगे लहराते और फूल बरसाते नज़र आए। हाई स्कूल, बस स्टैंड और अंत में महामाया चौक पर पहुंची यात्रा ने देशभक्ति का ऐसा आलम बना दिया, मानो स्वतंत्रता दिवस पहले ही दस्तक दे चुका हो।
मुख्य वक्ता लवकुश कश्यप (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) और तिरिथ राम यादव (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसे फहराना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उन शहीदों का सम्मान है जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया।”
मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप ने भावुक होते हुए कहा, “आज रतनपुर की धरती शहीदों की अमर गाथा दोहरा रही है। हमारे पूर्वजों ने जिस आज़ादी के लिए बलिदान दिया, उसे सहेजना और आगे बढ़ाना हम सबका धर्म है। मैं रतनपुर के हर घर में तिरंगा फहराने की अपील करता हूं, ताकि आने वाली पीढ़ियां देशभक्ति की यह लौ हमेशा जलाए रखें।”
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष बीनू निराला, डॉ. सुनील जायसवाल, सुरेश सोनी, राधे पटेल, संतोष तिवारी, माखन सिंह राजपूत, रविंद्र दुबे, संतोष यादव, रोहिणी बैसवाड़े, घनश्याम रात्रे, ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव, मनोज कश्यप, प्रेमलता तंबोली, सावित्री रात्रे, भाऊ राम, दिनेश प्रभाकर, तीरथ पटेल, ज्ञानेंद्र कश्यप, सरिता कमल सेन, दुर्गा कोशले हरिशंकर यादव मुकेश यादव अमोल दास मानिकपूरी उषा चौहान शिवानी सोनी विजय श्री सविता धीवर राजकुमारी बिसेन प्रमिला कश्यप भानु प्रताप कश्यप ज्योति भानु कश्यप अनिल यादव पवन पाठक राजू मानिकपुरी इंदु यादव कुश कहरा सूरज कश्यप हर्ष पटेल हीरा मरावी घनश्याम कमल सेन शंकर राव रामा जायसवाल संदीप राव विजय कश्यप उमेश भारद्वाज सोनू कोशले मनोज सारथी कुनाल सारथी दीपेश जलकारे सुषमा कश्यप रेहाना द्वारिका पटेल उमाशंकर पाव सलीम कौशिक विनोद जायसवाल दीपक विजय लक्ष्मी पटेल शांति लाल शिला गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठजन, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के इस दृश्य ने यह साबित कर दिया कि रतनपुर की जनता न केवल आज़ादी के इतिहास को संजोए हुए है, बल्कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए भी संकल्पबद्ध है।









