Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व ध्यान दिवस पर तखतपुर में ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर;—- विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, तखतपुर के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सिलतरा में आयोजित ध्यान सत्र में लगभग 60 लोगों ने सहभागिता कर ध्यान का अभ्यास किया और मानसिक शांति का अनुभव किया।

इसी क्रम में मणिकांचन स्टाफ, तखतपुर को भी ध्यान कराया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर तनावमुक्त वातावरण बनाना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।
इसके अतिरिक्त आर.के. पब्लिक स्कूल में आयोजित ध्यान कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान के महत्व, इसके लाभ तथा दैनिक जीवन में ध्यान को अपनाने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया।
आर्ट ऑफ लिविंग तखतपुर के सदस्यों ने बताया कि ध्यान से मानसिक शांति, एकाग्रता एवं स्वास्थ्य में सुधार होता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश साहू, मनीष सोनी, उपेंद्र खुराना, ध्रुव तम्बोली, सिलतरा सरपंच ने सहभागिता दी।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp