Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम धुरसा में शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी हुईं शामिल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद-: विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम धुरसा में लोकनाथ साहू एवं समस्त साहू परिवार के तत्वावधान में आयोजित शिव पुराण कथा का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहा है। इस पावन धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी विशेष रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति चतुर्वेदी ने विधिवत भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे श्रद्धालुओं के साथ कथा स्थल पर विराजमान होकर कथावाचक पं. हलधर नाथ जोगी के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।

कथा प्रवचन के दौरान भगवान शिव की महिमा, भक्ति, विश्वास और मानव जीवन में धर्म की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रवचन सुनकर चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास, संयम और सत्य का मार्ग ही मानव जीवन को सार्थक बनाता है। शिव पुराण कथा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सद्भावना का संचार भी करती है।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयघोष और शिव भक्ति में लीन श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

शिव पुराण कथा के आयोजन के लिए साहू परिवार की ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की गई और आयोजन की सफलता की कामना की गई।

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल जारी, दशहरा-दीपावली से लेकर विंटर ब्रेक तक जानिए तारीखें
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल जारी, दशहरा-दीपावली से लेकर विंटर ब्रेक तक जानिए तारीखें

गरियाबंद पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, फिंगेश्वर पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, ₹62 हजार नकद जब्त
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, फिंगेश्वर पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, ₹62 हजार नकद जब्त

आधे शहर पर मंडराया ब्लैकआउट का खतरा, गिरने की स्थिति में 33 केवी का जर्जर टावर

मटियारी में सीपत पुलिस की रेड, 52 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार
आज फोकस में

मटियारी में सीपत पुलिस की रेड, 52 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार

तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत; 2 गंभीर घायल
आज फोकस में

तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत; 2 गंभीर घायल

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp