Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हड़ताल के अंतिम दिन अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का शक्ति प्रदर्शन, विशाल रैली निकाल कर सरकार को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*: अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से गरियाबंद के गांधी मैदान में आंदोलनरत अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल बुधवार को विशाल रैली और ज्ञापन के साथ संपन्न हुई। हड़ताल के अंतिम दिन कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए शहर की सड़कों पर हुंकार भरी और मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम अपनी 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। धरना स्थल पर सुबह से ही कर्मचारियों का भीड़ जुटना शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते यह एक विशाल जनसमूह में बदल गया। अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने गांधी मैदान से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए रैली निकाली। रैली के दौरान हमारी मांगें पूरी करो और कर्मचारी एकता जिंदाबाद के साथ ही अनेक नारों से फेडरेशन से सम्बद्ध कर्मचारियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

*11 सूत्रीय मांगों पर अडिग रहा फेडरेशन*
अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वे लंबे समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे हैं लेकिन छग शासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

*फेडरेशन की प्रमुख मांगों में शामिल हैं :-*
लंबित महंगाई भत्ते (DA) का भुगतान। वेतन विसंगति को दूर करना, एरियर्स राशि का भुगतान, गृह भाड़ा भत्ता में बढ़ोतरी, कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करना,पदोन्नति और अन्य सेवा लाभ जैसी मांगे शामिल हैं। रैली के समापन पर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल का समापन जरूर है, लेकिन आंदोलन का अंत नहीं। यदि समय रहते उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल और उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। यह कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा है। हमने अपनी आवाज बुलंद कर दी है, अब फैसला सरकार के हाथ में है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कामकाज पूरी तरह ठप करने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।


इस दौरान प्रमुख रूप से एमआर खान जिला संयोजक, संरक्षक प्रदीप साहू,महासचिव बसंत त्रिवेदी, बसंत मिश्रा, मनोज खरे,सुदामा ठाकुर, सुनील यादव, मिश्री तारक, धर्मेंद्र ठाकुर, भगवान चंद्राकर, गुलशन यदु, पुरंदर वर्मा, खिलेंद्र साहू, डीके पड़ौती, मुकेश साहू, संतोष साहू, जितेन्द्र यादव, अनूप महाड़ीक, बसंत वर्मा, संजय महाड़िक, तोरण साहू, उमाशंकर साहू, प्रशांत साहू, सुरेखा तिवारी, पूनम सिन्हा, पुन्नी साहू दीपयंती द्विवेदी, सपना मिश्रा, प्रशांत मेनपाल, जितेन्द्र गजभिए, संजय मिश्रा, काजल शर्मा, विवेक टेमर, यशवंत सिन्हा, यशवंत साहू, चेतन सोनकर, सतीश साहू, धनंजय वर्मा, अनुज ठाकुर, संजू गुप्ता, रोहित तिवारी, बहादुर कश्यप, कृष्ण कुमार सोनी, मुरारी देवांगन, गणेश देवांगन, सालिक राम कंवर, लखन लाल साहू,सुनील मनोहर प्रधान,सहित अनेक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
आज फोकस में

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल
आज फोकस में

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
आज फोकस में

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा
आज फोकस में

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp