Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत में धूमधाम से मनाया गया छेरछेरा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– सीपत अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा का प्रतीक छेरछेरा लोकपर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह होते ही गांवों में उत्सव का माहौल बन गया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने वाद्ययंत्रों की मधुर धुन के साथ डंडा नृत्य करते हुए घर-घर जाकर छेरछेरा मांगा। ढोल, मांदर और झांझ की थाप पर नाचते गाते युवक-युवतियों की टोलियों ने पूरे गांव को उत्सवमय बना दिया। बच्चों ने पारंपरिक गीतों के साथ इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे माहौल और भी आनंदमय हो गया। छेरछेरा पर्व आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अन्न, चावल और अन्य सामग्री दान कर परंपरा का निर्वहन किया। लोगों का कहना है कि यह पर्व न केवल नई फसल के स्वागत का प्रतीक है, बल्कि समाज में आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम भी है। पूरे दिन गांवों में लोकगीतों की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा। छेरछेरा पर्व ने एक बार फिर सीपत अंचल की लोकसंस्कृति की जीवंतता और एकता को उजागर किया।

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे
आज फोकस में

भक्तों की इच्छा पूरी करने धरती पर अवतार लेते हैं भगवान : भागवताचार्य पं. अश्वनी दुबे

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
आज फोकस में

गरियाबंद के तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नोनी-बाबू योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई
आज फोकस में

वारे सुशासन तिहार सब का काम हो गया सबके आवेदन पर कार्यवाही सुनिश्चित हो गई

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
आज फोकस में

सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास
आज फोकस में

प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री ने किया 6 करोड़ 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान
आज फोकस में

फिर एक मादा हिरण की मौत? रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से गई जान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp